सरायपाली : रास्ता रोककर दिखाया चाकू, लूट ली नगदी रकम और मोटर... - CG Sandesh

सरायपाली : रास्ता रोककर दिखाया चाकू, लूट ली नगदी रकम और मोटरसायकल.

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैदपाली में एक व्यक्ति के मोटरसायकल को रोककर उसे चाक़ू दिखाते हुए नगदी रकम व मोटर सायकल लूट ली गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम डोंगरीपाली थाना सांकरा निवासी सोहन सिदार ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को वह अपने गांव के संतोष कुमार पटेल के साथ संतोष के ही मोटरसायकल प्लेटिना क्रमांक CG 07 BH 4932 से ग्राम बैदपाली जा रहा था, रास्ते में बैदपाली झिलमिला के ईंट भट्ठी के पास शाम करीबन 8 बजे तीन लड़के उनका रास्ता रोक दिये. जिसमें से एक ने चाकू दिखाकर धमकाते हुये तीनो मिलकर उन्हें रोड किनारे ले गये और जेब में रखे 2500 रुपये निकाल लिये.

सोहन ने बताया कि चाकू पकड़ा लड़का को अमित दीप झिलमिला का है जो अपने साथीयो को अजित चौहान,  बिट्टू राज नाम से बात कर रहा था. सोहन ने बताया कि तीनो मिलकर नगदी रकम 2500 रू0 मोटरसायकल कीमत 40000 रुपये को लूट कर ले गए. चाकू के डर से विरोध नहीं कर पाये.

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 392-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें