बंसुला स्कूल में मनाया गया योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं शासन की निर्देशानुसार प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक बंसुला में योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी स्कूल के स्टाफ, पालक एवं बच्चे उपस्थित थे। दिनेश डडसेना सर द्वारा सूर्य नमस्कार ,योग प्राणायाम, कपाल भाती, अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया एवम् उसके लाभ को बताया।
अंत में भोई सर द्वारा आभार प्रदर्शन एवम् एक्यूप्रेशर से होने वाले लाभ को बताया। इस कार्यक्रम में दिनेश डडसेना, राजेश भोई, प्रवीर कुमार बेहेरा, करमसिंह निषाद, चमेली सागर, वृंदा बाई, नंद मैडम,सूरज, शीतांशु, दीपक, रोहन, आरुषि एवम् अन्य बालक बालिकाये उपस्थित थे।
अन्य सम्बंधित खबरें