तालाब में डूबने से दो मासूम की गई जान, परिजनों का रो-रोकर बु... - CG Sandesh

तालाब में डूबने से दो मासूम की गई जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कांकेर जिले के किरगोली गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दोनों मासूमों के शव जिला अस्पताल लाए गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद कल सुबह शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे साहिल मरकाम 6 वर्ष और दीपेंद्र सिन्हा 8 वर्ष दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे. दोपहर 2 बजे तक जब दोनों बच्चे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जहां से दोनों के शव बरामद हुए है। मृतक दीपेंद्र सिन्हा किरगोली के नजदीक उड़कूड़ा गांव का रहने वाला था, जो की किरगोली अपने नानी के घर आया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक बच्चों के साथ दो बच्चे और थे, जो घटना से घबराकर अपने घर भाग गए। कोतवाली प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि दोनों को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें