सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी को लेकर एक ही दिन में दर्ज किये 5 मामले, गिरफ्तार आरोपियों में 5 महिलाएं..
महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने 20 जून 2024 को एक ही दिन में अवैध मादक पदार्थ गांजा को लेकर 5 कार्यवाही की है. जिसमे कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में 5 महिलाएं जबकि 5 पुरुष हैं.
पहली कार्यवाही NH-53 रोड़ ग्राम रेहटीखोल में दोपहर करीब 12:50 की है, जिसमे मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम रेहटीखोल आकर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार दो महिलाओं को प्लास्टिक झोला रखकर बस का इंतजार करते देखा. जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे दौड़ाकर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि उक्त महिलाओ को भागने का कारण पूछने पर प्लास्टिक झोला मे गांजा रखना स्वीकार किये तथा उक्त गांजा को बौध ओड़िशा से छतरपुर मध्यप्रदेश खपाने ले जाना बताये.
पुलिस ने आरोपिया सुस्मिता साहनी पति विराट साहनी उम्र 35 साल तथा हेमंती साहनी पति हरी साहनी उम्र 43 साल निवासी थाना मनोमुंडा जिला बौध ओड़िशा से 9 किलोग्राम गांजा, किमती 135000 रू. 1 नग मोबाईल किमती 10000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
इसी तरह दुसरी कार्यवाही NH-53 रोड़ ग्राम मुरमरी में दोपहर करीब 12:25 की है, जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन महिला एक बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर एन एन 53 रोड ग्राम मुरमुरी मे बस का इंतजार कर रहे है. सूचना पर पुलिस एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी गया जहां पर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार तीन महिला एक बैग रखकर बस का इंतजार कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने उक्त महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ा. जिनसे भागने का कारण पूछने पर बैग मे गांजा रखना स्वीकार किये तथा उक्त गांजा को बौध ओड़िशा से रायपुर खपाने ले जाना बताये.
मामले में पुलिस ने आरोपिया चंपा खुरा पति हाई खुरा उम्र 45 साल निवासी मनोमुंडा जिला बौध, हसीना जाल पति पुरंदर जाल उम्र 35 साल थाना बांसुली जिला बौध, सुमीत्रा राजहंस पति नीरू राजहंस उम्र 54 साल, निवासी थाना बांसुली जिला बौध से 13 किलो ग्राम गांजा किमती 195000 रू. 1 नग मोबाईल किमती 10000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
तीसरी कार्यवाही NH-53 रोड़ ग्राम चिंवराखुंटा चौंक के पास दोपहर करीब 1:30 की है, जिसमे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति काला कलर के पिठ्ठू बैग मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम चिवराकुटा चौक मे किसी वाहन का इंतजार कर रहा है, जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति को काला कलर के पिठ्ठू बैग रखकर किसी वाहन का इंतजार करते देखा. जो पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ने के बाद भागने का कारण पूछने पर पिठ्ठू बैग मे गांजा रखना स्वीकार किया. तथा उक्त गांजा को फूलबाडी ओड़िशा से दतिया मध्यप्रदेश खपाने ले जाना बताया.
मामले में पुलिस ने ध्यानचंद कैलासिया पिता कैलाश कैलासिया उम्र 30 साल निवासी थाना सरसई जिला दतिया मध्यप्रदेश से 5 किलो ग्राम गांजा किमती 75000 रू. व 1 नग मोबाईल किमती 10000 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
चौथी कार्यवाही दोपहर करीब 1 बजे NH-53 रोड़ ग्राम रेहटीखोल में की गई है, कार्यवाही में पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर एनएच 53 रोड़ ग्राम रेहटीखोल में मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार एक सफेद कलर की टाटा सफारी कार क्रमांक CG 04 KJ 9099 आई, जिसमे दो व्यक्ति सवार थे. पुलिस द्वारा उन्हें रोककर वाहन को चेक कराने को कहने पर गोलमोल जबाव देने लगे. इसके बाद जब पुलिस ने कडाई से पूछताछ की तो वाहन के डिक्की मे गांजा होना तथा उक्त गांजा को बौध उडिसा से जबलपुर मध्यप्रदेश खपाने ले जाना बताये.
मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार साहू पिता नोहर साहू उम्र 26 साल निवासी पटेवा थाना नयापारा जिला रायपुर, अजय कुमार साहू पिता शंकरलाल साहू उम्र 32 साल निवासी थाना मगरलोड जिला धमतरी से 22 किलो ग्राम गांजा किमती 330000 रू., टाटा सफारी कार किमती 3 लाख रू. 2 नग मोबाईल किमती 20000 रू. और नगदी रकम 500 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.
पांचवी कार्यवाही दोपहर करीब 1:20 बजे NH-53 रोड़ सिल्की ढ़ाबा के सामने की गई है, जिसमे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति दो थैला मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर एन एन 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली मे बस का इंतजार कर रहे है, सूचना पर पुलिस एनएच 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली पहुंची जहां, मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार दो व्यक्ति दो थैला रखकर बस का इंतजार कर रहे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस ने दौड़ाकर उक्त व्यक्तियो को पकड़ा तथा भागने का कारण पूछने पर थैला मे गांजा रखना स्वीकार किये. जो गांजा को बौध ओड़िशा से राजस्थान खपाने ले जा रहे थे.
पुलिस ने मामले में आरोपी विष्णु शर्मा पिता रामगोपाल शर्मा उम्र 38 साल निवासी पगरिया जिला झालावाड, दले सिंह पिता जवान सिंह उम्र 35 साल निवासी खंडार पगरिया जिला झालावाड से 8 किलो ग्राम गांजा किमती 120000 रू., 1 नग मोबाईल किमती 10000 रू. और नगदी रकम 200 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया.