Breaking: IAS रजत बंसल बनाए गए मनरेगा आयुक्त, कुलदीप शर्मा क... - CG Sandesh

Breaking: IAS रजत बंसल बनाए गए मनरेगा आयुक्त, कुलदीप शर्मा को मिली सहकारी संस्थाएं रजिस्ट्रार की अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य सरकार ने ताजा आदेश में आईएएस रजत बंसल को मनरेगा आयुक्त तो आईएएस कुलदीप शर्मा को सहकारी संस्थाएं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसके साथ ही आईएएस नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया है.



सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) आयुक्त तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अतिरिक्त प्रभार संचालक आईएएस रजत बंसल मनरेगा आयुक्त और पाठ्य पुस्तक निगम प्रबंध संचालक तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अतिरिक्त प्रभार नियंत्रक आईएएस कुलदीप शर्मा को सहकारी संस्थाएं रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मिशन संचालक आईएएस नम्रता जैन को सुकमा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें