प्री बीएड एवं प्री डीएलएड परीक्षा की तिथि में किया गया परिवर्तन
पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय ने प्री.बी. एड./प्री.डी.एल.एड. परीक्षा की तिथि में संशोधन के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी की है. जारी अधिसूचना में बताया गया है की परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 दिन-रविवार को किया जाना था।
उक्त तिथि को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा परीक्षा आयोजित किये जाने के कारण विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री.बी.एड./प्री.डी.एल.एड. परीक्षा की तिथि को संशोधित करते हुए 14 जुलाई 2024 के स्थान पर 28 जुलाई 2024 दिन रविवार की गई है. परीक्षा का समय पूर्ववत होगा.
अन्य सम्बंधित खबरें