कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, लाखों से भरे बैग ले उड़े बाइक ... - CG Sandesh

कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, लाखों से भरे बैग ले उड़े बाइक सवार बदमाश

 रायपुर : राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हुआ है। जानकारी अनुसार, तिल्दा ब्रिज के पास शौच करने रुके ठेकेदार बाइक पर 7 लाख रुपए नगदी से भरा बैग रखा था जिसे मौका पाकर 2 अज्ञात बाइक सवार बैग लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस CCTV के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है



बता दें कि कुंदरु गांव निवासी ठेकेदार राधेश्याम साहू के साथ यहां घटना हुई है। वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। आने जाने वाले रास्तों में लगे CCTV के फुटेज को खंगाले जा रहे है। घटना की रिपोर्ट तिल्दा थाना में की गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें