बसना : झारमुड़ा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत.
बसना थाना अंतर्गत 23 जून 2024 को दोपहर करीब 12 बजे भंवपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम झारमुड़ा के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के 23 जून 2024 को सुबह करीबन 10 बजे नीलमणी बुढेक पिता स्व0 जयदेव बुढेक उम्र 35 साल ग्राम झारउडेला मोटरसायकल क्र0 CG06 GJ 9818 से अपना ससुराल ग्राम बरनाईदादर जा रहा था तभी दोपहर करीबन 12 बजे ग्राम झारमुडा से करीबन 500 मी की दुरी पर उसे किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे नीलमणी बुढेक को सिर, माथा व नाक में गंभीर चोट लगने से खून निकल रहा था अधिक मात्रा में खून बहने से नीलमणी बुढेक का घटना स्थल पर मृत्यु हो गया. जिसके बाद निजी वाहन से उसे सरकारी अस्पताल बसना लेकर आये हैं जहां डक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताया गया.
मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.