Parliament Session: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ली शपथ... - CG Sandesh

Parliament Session: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ली शपथ, विपक्ष ने किया हंगामा, लगाए NEET-NEET, शेम-शेम के नारे…

नई दिल्ली : 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो गई है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई।


संसद सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सदन के सदस्य की शपथ दिलाई। फिर चेयर के सहयोगी सांसदों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद मंत्रियों व बाकी सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है। मोदी सरकार 3.0 का संसद में पहला सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार है।

विपक्ष के हंगामे की बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद पद की शपथ ली

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सांसद पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के दौरान विपक्ष के काफी हंगामा किया और नीट मामले के नारे लगाए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें