बसना : अपना होटल से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : अपना होटल से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 23 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर शाम करीब 4:10 बजे नगर के जगदीशपुर रोड़ स्थित अपना होटल से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि जगदीशपुर रोड में अपना होटल बसना में जितेन्द्र सागर नामक व्यक्ति अपने होटल के सामने अवैध रूप से देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है. सुचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान जगदीशपुर रोड अपना होटल बसना में संदेही के होटल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जितेन्द्र सागर पिता शौकीलाल सागर उम्र 38 साल निवासी पिरदा, थाना बसना का बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी से अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध मे पुछताछ किया जो अपने होटल से निकाल कर एक हरे रंग की दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी हुई करीब 2 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब एवं एक सफेद रंग की दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी हुई करीब 1 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब,  जुमला 3 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब , कीमती 600 रूपये को पेश किया. जिसपर पुलिस ने उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को मौके पर जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया.


अन्य सम्बंधित खबरें