सरायपाली : शराब पीकर पति ने पत्नी के मायके जाकर की मारपीट.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम दुर्गापाली में एक महिला से उसके पति ने शराब पीकर उसके मायके में जाकर जमकर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम बानीपाली निवासी राधा दास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि उसके विवाह के 11 वर्ष हो गये हैं तथा एक लड़का एवं एक लड़की है, पति राजमिस्रीबा का काम करता है. राधा ने बताया कि उसका पति आये दिन शराब पीकर घर आता है व बोलने पर लड़ाई झगड़ा मारपीट गाली गलौच करता है.
राधा ने बताया कि 22 जून 2024 को वह रात में शराब पीकर आया और बेवजह गाली गलौच लुटपाट करने लगा, जिसे मना करने पर अपनी पत्नी से अश्लील गाली गलौच किया. जिसपर राधा ने तंग आकर अपने भाई को फोन कर बानीपाली बुलाया और उनके साथ मायके चली गई.
इसके बाद 23 जून 2024 के दोपहर को राधा का पति पुन: शराब पीकर उसे लेने के लिए मायके ग्राम दुर्गापाली आया उस समय घर पर राधा की भाभी व मेरी चाची व बच्चे घर पर थे. राधा का पति उसे साथ में बानीपाली घर चलो कहकर विवाद करने लगा जिसपर राधा बोली कि मेरे भाई, चाचा लोग आयेंगे तो मैं उन लोगों के सामने बोलकर जाऊंगी. इतने में राधा का पति आवेश में आकर उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान सहित मारने की धमकी देकर सिर के बाल को पकड़कर झंझोड़ते हुए हाथ मुक्का लात घुसा से बेरहमी से मारपीट किया. जिससे उसे चोट आई. घटना को राधा की भाभी अनिता दास, चाची बसंती दास व छोटा बेटा देखे सुने बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी दास मानिकपुरी के विरुध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.