महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह मितानिनों को मिलेगा ऑनला... - CG Sandesh

महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह मितानिनों को मिलेगा ऑनलाइन मानदेय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब राज्य की मितानिनों को महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर माह उनका मानदेय बैंक खाते में मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मितानिन बहनों को आनलाइन बैंक खाते में भुगतान मिलने लगेगा। जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री साय के हाथों से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनाने की संकल्पना पर काम कर रहे हैं और इसके लिए प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार आ रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें