पहली ही बारिश में टपकने लगी राम मंदिर की छत, रामलला के मुख्य... - CG Sandesh

पहली ही बारिश में टपकने लगी राम मंदिर की छत, रामलला के मुख्य पुजारी ने उठाये सवाल

लखनऊ। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पहली बरसात में ही राम मंदिर के भूतल पर पानी टपकने लग गया। उन्होंने सवाल खड़ा किया की जिस मंदिर को बनाने में देश के टॉप इंजीनियर्स जुटे हैं। वहां छत से बारिश का पानी टपकना बड़ी बात है।


आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह मामला आश्चर्यचकित करने वाला है। जहां देश की सर्वोच्च संस्था एलएनटी से जुड़े टॉप के इंजीनियर कार्य कर रहे हैं, लेकिन चूक हो हो गई, जिस कारण राम मंदिर के भूतल की छत से पानी टपकने लगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई है, लेकिन यह किसी को ज्ञान नहीं रहा कि जब पानी बरसेगा तो उसके छत से पानी टपकेगा। कहा, इसके पहले भी बरसात होती थी, लेकिन कभी भी इस तरह के हालात नहीं हुए। जैसा इस बार हुए हैं।

ऐसे लोग मंदिर में कार्य कर रहे हैं जो विश्व प्रसिद्ध मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। इंजीनियर लोग किस प्रकार की व्यवस्था किए हैं जिस कारण पानी भर रहा है। यह बहुत ही निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि इस बार की बरसात में गर्भगृह के ठीक सामने पुजारी के स्थान पर और वीवीआईपी दर्शन करने वाले स्थान पर पानी टपक रहा था। बता दें कि। अभी दो दिन पहले ट्रस्ट ने गर्भगृह से पानी निकासी न हो पाने का मुद्दा उठाते हुए निर्माण सामिति व कार्यदायी संस्थाओं को कठघडे में खड़ा किया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें