भाजपा 27 जून से 14 जुलाई तक मतदाताओं का करेगी अभिनंदन, होंगे... - CG Sandesh

भाजपा 27 जून से 14 जुलाई तक मतदाताओं का करेगी अभिनंदन, होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनने और NDA की सरकार बनाने के लिए देशभर में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम करने जा रही है. भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कि वे 27 जून से 14 जुलाई तक हर विधानसभा क्षेत्र में “मतदाता अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस अवसर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2000 से अधिक मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा. मतदाताओं को तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया जाएगा.

संजय श्रीवास्तव में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस कार्यक्रम की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं की भावनाओं और समर्थन का सम्मान करना है. छत्तीसगढ़ के संजय श्रीवास्तव ने समिति के संयोजक के रूप में इस कार्यक्रम की योजना बनाई है, जिनके साथ अशोक बजाज, भरत सिसोदिया और उपकार चंद्राकर भी समिति के प्रमुख सदस्य होंगे.


 

प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह भाजपा के संस्कार है, कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है और सदैव उनका धन्यवाद करती है. देश के करोड़ों मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है.

विपक्ष पर साधा निशाना

संजय श्रीवास्तव ने विपक्ष के लोगों ने अनेक प्रयास किए. यहां तक कि देश के दुश्मनों तक का सहयोग किया सारे विरोधी एक हो गए, लेकिन फिर भी जनता ने तीसरे बार एनडीए की सरकार को ही मौका दिया, राष्ट्र हित में मतदाताओं का लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें