छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई ते... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

रायपुर। मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर समेत अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आज नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में हल्की बारिश हो सकती है।



इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जबकि कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुगेली, बिलासपुर, पेंड्रा, दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार में भी बारिश की संभावना है। बता दें कि मानसून की गतिविधियों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें