बसना : आधी रात को घर में घुसकर की मारपीट, मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम छुईपाली में आधी रात एक व्यक्ति के घर घुसकर उसके साथ मारपीट की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
विनय साहू ने पुलिस को बताया कि 20 जून 2024 को रात करीब 9:00 बजे वह गांव के नेहरू साहू के किराना दुकान में बैठा था. तभी गांव का प्रदीप भोई सिगरेट पीने के लिये आया और उसे देखकर पुराने रूपये पैसे की लेन देन की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया और डण्डे से मारने से विनय के हाथ के कोहनी में चोट आई. तभी वहां नेहरू साहू मारपीट करने से मना कर बीच बचाव किया. जिसके बाद विनय अपने घर चला गया.
विनय के घर जाने के बाद प्रदीप भोई फिर रात्री करीबन 12:00 बजे विनय के घर का दरवाजा खटखटाया तब विनय की मां प्रेमशीला साहू दरवाजा खोली तभी प्रदीप भोई जबरन घर में घुसकर घर के परछी में जहाँ विनय सोया था वहीं आकर उसके साथ गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. जिसे विनय की मां बीच बचाव कर रही थी तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया. तभी हो हल्ला की आवाज सुनकर विनय के चाचा पुस्तम साहू आया और क्यों मारपीट कर रहे कहकर प्रदीप भोई को घर से बाहर गली में ले गए. जिसपर प्रदीप भोई जाते-जाते जान से मारने की धमकी दिया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 457-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.