पहली बार नहीं देश में तीसरी बार हो रहा है स्पीकर का चुनाव,जा... - CG Sandesh

पहली बार नहीं देश में तीसरी बार हो रहा है स्पीकर का चुनाव,जानें कब-कब हुए लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

नई दिल्ली। 2024 की 18वीं लोकसभा में स्पीकर के लिए पहली बार चुनाव नहीं है, पहली लोकसभा में 1952 में भी लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था,  हालांकि यह एक औपचारिकता भर था, क्योंकि तब कांग्रेस को बहुमत था‌।

कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने जीवी मावलंकर का नाम स्पीकर पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किया था, वे 1946 से सैंट्रल लेजेस्लेटिव एंसेबली के स्पीकर थे। संसदीय कार्य मंत्री सत्यनारायण सिन्हा ने इसका समर्थन किया‌।

 


वहीं एके गोपालन ने शंकर शांताराम मोरे का नाम स्पीकर पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किया, टीके चौधरी ने इसका अनुमोदन किया था, बाद में मत विभाजन कराया गया. मावलंकर के पक्ष में 394 वोट आए जबकि विरोध में 55 वोट आए, दिलचस्प बात यह है कि शंकर शांताराम मोरे ने भी मावलंकर के पक्ष में वोट डाला‌।

दूसरी बार पांचवी लोकसभा में 1976 में आपातकाल के समय भी स्पीकर के लिए चुनाव हुआ था, तब बलीराम भगत और जगन्नाथ राव के बीच मुकाबला हुआ था, इसमें बलीराम भगत की जीत हुई थी। इस तरह स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह ओम बिड़ला और के. सुरेश के बीच तीसरी बार स्पीकर पद के लिए मुकाबला होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें