बसना : सर्व आदिवासी समाज ने मनाया वीरांगना महारानी दुर्गावती... - CG Sandesh

बसना : सर्व आदिवासी समाज ने मनाया वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र भंवरपुर बसना सरायपाली ने वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया. समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। भंवरपुर मंडी प्रांगण से जय घोष के साथ बाइक रैली निकाली गई जो पुरानी बस्ती से होते हुए रानी दुर्गावती चौक पहुंची, जहाँ रानी दुर्गावती जी का पूजा अर्चना, माल्यार्पण करने के पश्चात बाजार पड़ाव से होते हुए बाईक रैली पूरे भंवरपुर में घूमते हुए पुनः पहुंची. मंडी प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया. साथ ही स्वल्पाहार और प्रसाद वितरण के पश्चात सभा का समापन हुआ।

महारानी दुर्गावती भारत की महान वीरांगना का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में हुई थी जिन्होंने अपनी मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए मुगलों से 52 युद्ध लड़ी. युद्ध करते समय महारानी को एहसास हुआ की अब बहुत दूर नहीं जा पाउंगी और जल्द ही दुश्मनों के हाथ पकडे जाउंगी. ऐसी स्थिति में महारानी ने अपनी ही खंजर निकाल कर अपने ही सीने में घोंप ली. इस प्रकार महानतम साहसी वीर बहादुर महारानी दुर्गावती 24 जून 1565 को वीरगति को प्राप्त हो गई. उन्होंने दुश्मनों द्वारा अपमानित होने के बजाह मृत्यु को गले लगाना उचित समझा. उनकी शहादत को अब बलिदान रूप दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बलिदान की महान गाथा बताई गई। तदुपरांत स्वल्पाहार , प्रसाद वितरण के बाद सभा का समापन किया गया , कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुआ , एवं सभी का आभार प्रदर्शन किया गया, जिसमें आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली, बसना के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। 


अन्य सम्बंधित खबरें