ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का स्पीकर चुना गया
ओम बिरला को 18वीं लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं विपक्ष की ओर से के. सुरेश का नाम प्रस्तावित किया गया। इसके बाद ध्वनिमत से ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पारित हो गया।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने के बाद चुनाव की नौबत आई थी। एनडीए ने जहां पिछली लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया था, वहीं विपक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सुरेश को मैदान में उतारा था।
अन्य सम्बंधित खबरें