बैंक में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

बैंक में विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती

बैंक ऑफ़ बड़ोदा में विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती निकली है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में मैनेजर, सीनियर एवं जूनियर UI/UX डिजाइनर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 2 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन फीस - आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये (+अन्य चार्जेस) जमा करना होगा होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+अन्य चार्जेस) तय किया गया है। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिये जमा किया जा सकता है।


इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 459 रिक्त पदों पर नियक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर करियर पर क्लिक करना होगा। अब आपको Current Opportunities में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा और यहां Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आप अगले पेज पर सेलेक्ट में आईटी प्रोफेशनल चुन लें। इसके बाद आप दी गई सभी डिटेल सही-सही भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन -  Apply Online


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें