सरायपाली : चाय दुकान से घर लौट रहे युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट.
सरायपाली में चाय दुकान से घर लौट रहे एक युवक की पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नंबर 11 सरायपाली निवासी तजहर खान ने पुलिस को बताया कि 26 जून 2024 को शाम वह चाय दुकान गया था, जहाँ करीब 8:11 बजे रात को जब वह वापस घर आ रहा था तो पुरानी रंजिश को लेकर बिट्टू एवं उसके साथी अमन, समीर व रेहान मां बहन की अश्लील गाली गलौच देने लगे. जिसे तजहर ने देने से मन किया तो उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए तूझे आज जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का , लाठी, डण्डा एवं कोई धारदार चीज से मारपीट किये, जिससे तजहर को चोट आई.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.