बसना : बिछिया में स्कूल के बाउन्ड्रीवाल पर अश्लील वाक्यांश ल... - CG Sandesh

बसना : बिछिया में स्कूल के बाउन्ड्रीवाल पर अश्लील वाक्यांश लिखने से मना करने पर की मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया में एक व्यक्ति को स्कुल के बाउन्ड्रीवाल पर अश्लील वाक्यांश लिखने से मना करने पर उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी.

खीरसागर गढतिया ने पुलिस को बताया कि 25 जून 2024 को वह सुबह 7 बजे कृषि कार्य से घर आ रहा था. तभी उसने गोस्वामी प्रधान पिता भरत प्रधान को स्कुल के बाउन्ड्रीवाल पर कुछ अश्लील वाक्यांश लिखते हुए देखा. जिसपर खीरसागर गढतिया ने गोस्वामी प्रधान को उक्त कृत्य पर मना किया तो गोस्वामी प्रधान गाली गलौज व बहस कर हाथापाई करने लगा. उसके बाद गोस्वामी प्रधान गाली गलौज करते हुए गजानंद के घर आया और पुनः गाली गलौज व बहस करने को आतुर हुआ. परिस्थिति को देखते हुए बीच बचाव हेतु जब खीरसागर गढतिया के पिता दिलीप गढ़तिया बीच बचाव करने आये तो उसके उपर भी मारपीट करना चालू कर दिया. घटना को गांव के बिसम्बर साहू देखे सुने.

खीरसागर ने बताया कि गोस्वामी प्रधान व उसका पुत्र सोमेश प्रधान द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दिया जाता है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें