सरायपली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में तिलक चंदन कर पुष्... - CG Sandesh

सरायपली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में तिलक चंदन कर पुष्पाहार से अभिनंदन किया

शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नए शिक्षा सत्र 2024-25 का प्रवेश उत्सव 26 जून 2024 को नई उमंग उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों,पालको और बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर पुष्पहार और मीठा खिलाकर स्वागत किया गया। नव प्रवेशी बच्चों को स्लेट, खड़ी दिया गया। सभी बच्चों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक दिया गया। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने यशस्वी मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का संदेश वाचन किया। सभी बच्चों को प्रतिदिन आने एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बच्चे भी उत्साहित मन से स्कूल आने का वचन दिया। बच्चों को न्योता भोज के साथ मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें