कोमाखान : बिजली करंट लगने से 10 वर्षीय बालिका की मौत
कोमाखान में बिजली करंट लगने से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. पुलिस ने बताया की 26 जून को कोमाखान निवासी पायल निर्मलकर पिता अनिल निर्मलकर उम्र 10 साल बिजली करंट की चपेट में आ गई.
उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें