विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक, बहन इला कल्... - CG Sandesh

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक, बहन इला कल्चुरी के पति महेंद्र कल्चुरी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के पति, डॉ. रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन हो गया है। महेन्द्र कल्चुरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली। महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ. रमन सिंह के परिवार में शोक का वातावरण है। श्री कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 उनके परिवार में बेटा साकेत, बहू शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु, बहू कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका शामिल हैं। शुक्रवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी जी का अंतिम संस्कार राजधानी रायवपुर के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें