विक्रम मिस्री भारत के नए विदेश सचिव होंगे, विनय क्वात्रा की ... - CG Sandesh

विक्रम मिस्री भारत के नए विदेश सचिव होंगे, विनय क्वात्रा की लेंगे जगह

दिल्ली। उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) विक्रम मिस्री को शुक्रवार को अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी मिसरी को 15 जुलाई से इस पद पर नियुक्त किया गया है। वे विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे, जिन्हें इस साल मार्च में छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।



यह नियुक्ति 15 जुलाई से प्रभावी होगी
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप एनएसए मिसरी की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 15 जुलाई से प्रभावी होगी। इसने डिप्टी एनएसए के रूप में मिसरी के कार्यकाल को भी कम करने को मंजूरी दे दी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें