सरायपाली : विकासखंड स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन हुआ - CG Sandesh

सरायपाली : विकासखंड स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन हुआ

एससीईआरटी के तत्वावधान एवं डाइट महासमुंद प्राचार्य मीना पाणिग्राही के मार्गदर्शन में प्रत्येक बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के तहत निपुण भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने विकासखंड सरायपाली में विकासखंड स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय चरण का समापन हुआ। विकासखंड सरायपाली को तीन जोन में विभक्त कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण, द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में कराया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 500 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया था। सरायपाली में जोन 1 सरायपाली, जोन 2 केदुवां(अमरकोट)जोन 3 सिंघोड़ा(पैकिन)बनाया गया था। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सत्र 2026 - 27 तक बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करना है। कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चे अभ्यास पुस्तिका में कार्य करेंगे। 


शिक्षक शिक्षक संदर्शिका की मदद से पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका पर कार्य करेंगे। एफएलएन प्रशिक्षण ब्लेंडेड मोड पर पहले पांच दिवसीय ऑनलाइन एवं चार दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, मौखिक भाषा विकास, मौखिक गणित पर बातचीत, स्कूल रेडिनेस, नवाजतन, पुस्तकालय, जादुई पिटारा,ई जादुई पिटारा,विद्या प्रवेश पर समझ बनाया गया। 

प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर श्रवण प्रधान,कोमल प्रताप चौधरी, नानदाऊ पटेल,घनश्याम दास, ऋषि प्रधान,आशाराम पटेल, किशोर पंडा, किशोर पटेल, दुर्वादल दीप के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी संकुल समन्वयक कामता पटेल, सुशील चौधरी, पुरुषोत्तम पटेल, देवानंद नायक, भिखारी चरण साहू ,राजेश पटेल भरपूर सहयोग रहा। प्रशिक्षण का गहन निरीक्षण जिला प्रभारी आशीष पाण्डेय,डीपीसी कमल नारायण चंद्राकर, एपीसी सम्पा बोस, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान, बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल, राज्य कोर कमेटी सदस्य कविता देवांगन, डाइट एफएलएन प्रभारी कमलेश पाण्डेय, ब्लॉक नोडल प्रताप नारायण दास, शीला विश्वास,मधु साहू, डोमार वैष्णव द्वारा समय-समय पर निरीक्षण, दिशा निर्देश एवं समीक्षा बैठकों के द्वारा प्रशिक्षण को योजना बनाकर सफलता पूर्वक शिखर तक पहुंचाने में सराहनीय योगदान रहा। 


प्रशिक्षार्थी शिक्षकों द्वारा भी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए अपने विद्यालय में एफएलएन को शत प्रतिशत बच्चों तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण अन्य प्रशिक्षण से अलग है एवं बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि जागृत करने वाला है कहा, हम नवाजतन के तहत अनेक रणनीति अपना कर चुनौतियों से बच्चों को एफएलएन के लक्ष्य को प्राप्त करवा सकते हैं। इसमें शिक्षकों को खेल - खिलौनों से पढ़ाने के गुर सिखाए गए। अंतिम चरण के समापन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी,बीआरसी सतीश स्वरूप पटेल,एसआरजी प्रताप नारायण दास का मार्गदर्शन मिला। आभार प्रदर्शन मास्टर ट्रेनर किशोर कुमार पटेल द्वारा किया गया। राष्ट्रगान, राज्यगीत के साथ समापन हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें