5 महीने बाद जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन, कार्यकर्ताओं में ... - CG Sandesh

5 महीने बाद जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

रांची। झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए हैं। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद है। वहीं, इससे पहले हेमंत सोरेन की जमानत याचिका स्वीकार होने के बाद हेमंत सोरेन के भाई और मंत्री बसंत सोरेन पीएमएलए कोर्ट की विशेष अदालत पहुंचे।



मंत्री बसंत सोरेन 50-50 हजार के दो बैल बॉन्ड भरने के लिए पीएमएलए कोर्ट की विशेष अदालत पहुंचे। उनके साथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय भी थे। जानकारी के मुताबिक बसंत सोरेन हेमंत सोरेन के जमानतदार बने। उधर, शिबू सोरेन आवास में हलचल बढ़ गई है। इससे पहले बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे। कुछ देर तक वहां रुकने के बाद वह लौट गए। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि शिबू सोरेन और बसंत सोरेन के बीच क्या बातचीत हुई।

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन की जमानत पर फैसला सुनाया। इस मामले में जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फैसला सुनाया। लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 5 महीने बाद जमानत मिली है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें