सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता, हर साल... - CG Sandesh

सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता, हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त

मुंबई। 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ते की वित्तीय सहायता देने का ऐलान आज कर दिया गया है। इसके अलावा पांच लोगों के एक पात्र परिवार को ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ के तहत हर साल तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। ये घोषणाएं महाराष्ट्र में लागू होंगी और इनकी घोषणा आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की।



वित्त विभाग संभालने वाले पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना” योजना अक्टूबर में होने वाले राज्य चुनावों से चार महीने पहले जुलाई से लागू की जाएगी। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने X पर लिखा, ”महाराष्ट्र सरकार की नई योजना-मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन, इस योजना के तहत महाराष्ट्र की सभी महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रूपये डाले जाएंगे।

 यह योजना इसी साल अगले महीने यानी जुलाई महीने से लागू हो रही है, दो-तीन दिनों में सभी माताओं और बहनों के दरवाज़े पर ख़ुशियां ही ख़ुशियां, यह कोई चुनावी वादा नहीं है. और ना ही खटाखट या फटाफट का ललचाऊ फर्जी नारा।”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें