CG : 2 पटवारियों को एसीबी ने पकड़ा, वीडियो वायरल होने पर एक न... - CG Sandesh

CG : 2 पटवारियों को एसीबी ने पकड़ा, वीडियो वायरल होने पर एक निलंबित

एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में दो पटवारियों को पकड़ा है. वहीं, रिश्वत मांग रहे पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के हल्का नंबर-11 के पटवारी विवेक परगनिहा को किसान किशोर दास से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है की पटवारी ने किसान से नामांतरण के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे. रकम देने में असमर्थ किसान ने रायपुर पहुंचकर एसीबी से शिकायत की थी.

इसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे किसान किशोर दास पटवारी विवेक परगनिहा के पास पहुंचा. एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार नामांतरण के लिए किसान ने पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत दी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

नक्शा देने के नाम पर मांगी रिश्वत

नक्शा देने के नाम पर किसान से 3500 रुपये रिश्वत की मांग करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के पनगांव के पटवारी विजय लहरे को एसीबी ने कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा.

राशन कार्ड के फॉर्म में हस्ताक्षर करने के लिए मांगे पैसे, निलंबित

नगर पंचायत खरौद में राशन कार्ड के लिए प्रतिवेदन में हस्ताक्षर करने के लिए पटवारी द्वारा तीन सौ रुपये रिश्वत मांगे जाने का वीडियो प्रसारित होने के मामले में एसडीएम ने पटवारी पदुम लाल भगत को निलंबित कर दिया। हितेश साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

अन्य सम्बंधित खबरें