सरायपाली : नशीली दवाई का परिवहन करते 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.
महासमुंद पुलिस ने नशीली दवाई की परिवहन करते 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बिक्री हेतु रखें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व एक मोटर सायकल जप्त किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 28 जून 2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पतेरापाली सरायपाली सागरपाली रोड में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 जेड डी 7353 में घूम-घूम कर नशीला टैबलेट बिक्री कर रहा है. जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर जाकर मोटरसाइकिल को रोककर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ किया. जो अपना नाम जितेश पात्रो पिता सुरेश पात्रो उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 पतेरापाली का होना बताया.
पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के कब्जे से 120 नग Nitrosum - 10 टैबलेट, 12 स्ट्रिप में भरा हुआ कुल 120 120 नग, एवम Nitrosum 10 टैबलेट की बिक्री रकम 2000 व घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन कीमती 40000, जुमला जप्ती कीमती 42900 के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य नारकोटिक एक्ट का पाए जाने से धारा 22 बी नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया.