जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक... फटाफट निपटा लें काम
जून का महीना खत्म होने वाला है। RBI की ओर से जुलाई महीने के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जारी सूची के मुताबिक, जुलाई महीने में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ सारे रविवार भी शामिल है। आरबीआई (RBi) ने देश के अलग-अलग राज्यों में जुलाई महीने में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है.
- 3 जुलाई दिन बुधवार को बेह दीनखलाम (Beh Dienkhlam) के मौके पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 जुलाई शनिवार MHIP दिवस मिजोरम के चलते बैंक बंद रहेंगे।
- 7 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में छुट्टी।
- 8 जुलाई सोमवार कांग-रथयात्रा (Kang Rathajatra) के मौके पर इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 9 जुलाई मंगलवार द्रुक्पा त्से-ज़ी (Drukpa Tshe-zi) के मौके पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 जुलाई शनिवार महीने का दूसरा शनिवार पूरे देश में छुट्टी।
- 14 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में छुट्टी।
- 16 जुलाई मंगलवार हरेला (Harela) के मौके पर देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
- 17 जुलाई बुधवार मुहर्रम के मौके त्रिपुरा, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, यूपी, बंगाल, नई दिल्ली,पटना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में छुट्टी।
- 27 जुलाई शनिवार चौथा शनिवार पूरे देश में छुट्टी।
- 28 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में छुट्टी।
अन्य सम्बंधित खबरें