रवि अग्रवाल सीबीडीटी के नए चैयरमेन नियुक्त ,नितिन गुप्ता की ... - CG Sandesh

रवि अग्रवाल सीबीडीटी के नए चैयरमेन नियुक्त ,नितिन गुप्ता की लेंगे जगह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1988 बैच के राजस्व अधिकारी रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे नितिन गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून तक है।

अग्रवाल अभी बोर्ड में सदस्य (प्रबंधन) के पद पर कार्यरत हैं। इनकी सेवानिवृत्ति इसी वर्ष सितंबर में होनी है, लेकिन वे अगले वर्ष 30 जून तक अपने पद पर बने रहेंगे। सीबीडीटी आयकर विभाग की सर्वोच्च नीति निर्माता है। सीबीडीटी में एक चेयरमैन के अलावा छह सदस्य हो सकते हैं। बोर्ड में अन्य सेवारत सदस्य प्रज्ञा सहाय सक्सेना, एचबीएस गिल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार और संजय कुमार वर्मा हैं।



नितिन गुप्ता को मिला था नौ महीने का सेवा विस्तार
नितिन गुप्ता को जून 2022 में सीबीडीटी के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया था। उन्हें पिछले साल सितंबर में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उन्हें जून तक नौ महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें