महतारी वंदन योजना की पांचवी क़िस्त आज होगी जारी, महिलाओं के ख... - CG Sandesh

महतारी वंदन योजना की पांचवी क़िस्त आज होगी जारी, महिलाओं के खाते में कल आ जाएगा पैसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारियों को महतारी वंदन योजना की पांचवी क़िस्त आज 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि, इस बार महतारी वंदन की राशि आज 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।



मार्च से की गई है लागू
बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह योजना 1 मार्च 2024 से लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किया जाता है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें