अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसर... - CG Sandesh

अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना

जम्मू (प.स.) . दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शनों के लिए जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, करीब 14,000 श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह यात्रा अनतंनाग में पहलगाम और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई।



अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट और 4 बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला। तीसरे जत्थे में 1,141 महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के रवाना होने के समय जम्मू में बारिश हो रही थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें