बसना : स्वास्थ्य केंद्र के कैम्पस से मोटरसायकल चोरी. - CG Sandesh

बसना : स्वास्थ्य केंद्र के कैम्पस से मोटरसायकल चोरी.

बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैम्पस से स्वास्थ्य कर्मचारी की मोटरसायकल चोरी होने पर पुलिस से इसकी शिकायत की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार 24 जून 2024 को विनय कुमार यादव मोटर सायकल हिरो होण्डा CD डिलक्स क्रमांक CG 13 H 8746 से उक्त मोटर सायकल को लेकर अपने ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बसना आया, और उसे शाम 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बसना के केंपस में खड़ा कर अपने ड्यूटी में चला गया.

इसके 2 घण्टे बाद जब विनय कुमार बाहर निकला तो देखा कि मोटर सायकल जहाँ पर खडा किया था नही था, कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी कर ले जा चूका था.

विनय ने बताया कि मोटर सायकल हिरो होण्डा CD डिलक्स क्रमांक CG 13 H 8746 किमती 20000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें