बसना : ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को मारी ठोकर. - CG Sandesh

बसना : ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को मारी ठोकर.

बसना थाना अंतर्गत छुईपाली टोलप्लाजा के पास एक ट्रक ने कार को ओवरटेक करते समय साईड से ठोकर मार दी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

घरघोड़ा निवासी  कैलाश कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2024 को सुबह करीबन 6 बजे वह अपने वाहन कार टाटा नेक्सोन क्र CG 13 AH 6255 में अपने भतीजा रविशंकर पटेल के साथ सारंगढ से अपने रिश्तेदार के घर बागबाहरा जाने के लिए निकला था, इसी दौरान NH 53 रोड में सरायपाली से आगे छुईपाली टोलप्लाजा के पास ब्रेकर में कैलाश ने अपने वाहन की रफ्तार को धीमा किया तो तभी सरायपाली की ओर से आ रही वाहन ट्रक क्रमांक OD 17 F 0579 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाते अचानक कार को ओवरटेक कर कार को दाहिने साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें