रायपुर,सरगुजा-बिलासपुर संभाग में यलो अलर्ट जारी...छत्तीसगढ़ ... - CG Sandesh

रायपुर,सरगुजा-बिलासपुर संभाग में यलो अलर्ट जारी...छत्तीसगढ़ में हो रही झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का दौर जारी है, वहीं दुर्ग, भिलाई सहित कई जिलों में सुबह होते ही फिर से बारिश शुरू हो गई है। वहीं कोरबा में पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश आज रुक गई है। लेकिन जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लोगो के घरो में पानी भरता दिखाई दिया, वही शारदा विहार वार्ड-12, चिमनी भट्टा में कई घरों में पानी घुस गया। निगम की टीम यहां नालों की सफाई के लिए पहुंची है।

 


सरगुजा और बिलासपुर संभाग में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य संभागों में हल्की बारिश के आसार हैं। इस साल जून के कोटे की सिर्फ 70 फीसदी ही बारिश हुई। यानी जून में 30% कम बारिश हुई। जो पिछले साल की तुलना से 17% कम है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में जून तक 193.5 मिली बारिश होनी थी। 2023 में प्रदेश में 1 से 30 जून तक 87% बारिश हो गई थी,जबकि मानसून 15 दिन देरी से 23 जून को प्रदेश में दाखिल हुआ था।

मौसम विभाग के मुताबिक आज अच्छी बारिश होने के बाद कल से बारिश में थोड़ी कमी आएगी। मौसम विभाग को उम्मीद है कि, जुलाई में अच्छी बारिश हुई तो जून की भरपाई हो जाएगी। इस साल मानसून जल्दी आने के बाद सक्रियता कमजोर रही। बस्तर को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में दो से तीन दिन की देरी हुई। इस वजह से 30 जून तक राज्यभर में 136.3 मिमी तक ही वर्षा हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें