12 दिन बंद रहेंगे बैंक...जरूरी काम निपटाना है तो देख लें छुट... - CG Sandesh

12 दिन बंद रहेंगे बैंक...जरूरी काम निपटाना है तो देख लें छुट्टियों की लिस्ट

 नई दिल्ली। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक की मोबाइल ऐप पर सर्विसेज उपलब्ध रहती हैं। लेकिन फिर भी लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो?

आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है।

महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। जुलाई 2024 की बात करें, तो इसमें कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई में किन-किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।

 
 

 जुलाई में इन तारीखों को रहेगी बैंक बंद
  • 3 जुलाई 2024 : Beh Dienkhlam के चलते शिलांग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 6 जुलाई 2024 : MHIP Day के चलते आइजॉल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 7 जुलाई 2024 : रविवार के चलते देशभर में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 8 जुलाई 2024 : Kang (Rathajatra) के चलते इंफाल जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 जुलाई 2024 : Drukpa Tshe-zi के चलते गंगटोक जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 13 जुलाई 2024 : दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 16 जुलाई 2024 : Harela के चलते देहरादून जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 17 जुलाई 2024 : मुहर्रम के चलते करीब-करीब पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 21 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 27 जुलाई 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 28 जुलाई 2024 : रविवार के चलते बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें