news-details

छत्तीसगढ़ नगरीय चुनाव से पूर्व पार्षद निधि की राशि जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगर निगम के नगरीय चुनाव साल के आखरी में होने की आशंका हैं। साथ ही अन्य चार नगर निगमों में अगले साल चुनाव होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिसंबर केवल दस नगर निगमो में ही चुनाव होने है, इसके आलावा भिलाई, चरोदा,तथा रिसाली में 2025 में चुनाव होंगे। इससे पहले ही बीते सोमवार को पार्षदों को फंड जारी कर दिया गया हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आवंटित की है। राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए का फंड मिला है। वहीं 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। चुंगी क्षतिपूर्ति मद के तहत ये राशि दी गई है।



रायपुर, भिलाई तथा बिलासपुर नगर निगम को करीबन 2-2 करोड़ की पार्षद निधि

रायपुर, भिलाई और बिलासपुर नगर निगम को सबसे ज्यादा पार्षद निधि जारी की गई है। इसके साथ ही हर एक निगम को 2 करोड़ दस लाख रुपए मिले हैं। वहीं बीरगांव, धमतरी, रिसाली, भिलाई-चरोदा और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 20 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी है। इसके अलावा जगदलपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगमों में प्रत्येक को 1 करोड़ 44 लाख रुपए का फंड मिला है। साथ ही विभाग ने दुर्ग नगर निगम को 1 करोड़ 80 लाख रुपए, राजनांदगांव को 1 करोड़ 53 लाख रुपए और कोरबा नगर निगम को 2 करोड़ एक लाख रुपए की पार्षद निधि की राशि भी जारी की है।

नगर पालिकाओं को भी मिले फंड

 

  • तिल्दा-नेवरा, कोंडागांव, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 49 लाख 50 हजार रुपए
  • गोबरा नवापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर और दीपका नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 47 लाख 25 हजार रुपए
  • गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, अहिवारा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, कटघोरा, सारंगढ़, बलरामपुर और शिवपुर-चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 33 लाख 75 हजार रुपए
  • बालोद, जामुल, खैरागढ़, अकलतरा, जशपुर नगर, बैकुंठपुर और पंडरिया नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 45 लाख रुपए
  • कुनकुरी और डोंगरगढ़ नगर पालिकाओं को 54-54 लाख रुपए
  • बड़े बचेली, किरंदुल, सक्ती, खरसिया और सूरजपुर नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 40 लाख 50 हजार रुपए
  • आरंग नगर पालिका को 38 लाख 25 हजार रुपए
  • भाटापारा को 69 लाख 75 हजार रुपए
  • महासमुंद को 67 लाख 50 हजार रुपए
  • दल्लीराजहरा और कवर्धा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 60 लाख 75 हजार रुपए
  • जांजगीर नगर पालिका को 56 लाख 25 हजार रुपए
  • चांपा को 60 लाख 74 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि दी गई

नगर पंचायतों को भी पार्षद निधि की राशि जारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य की करीबन 108 नगर पंचायतों में प्रत्येक को लगभग  22 लाख 500 रुपए की पार्षद निधि जारी की है। इनमें अभनपुर, खरोरा, कुंरा, माना कैंप, लवन, कसडोल, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), छुरा, राजिम, फिंगेश्वर, कुरुद, भखारा, मगरलोड, नगरी, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, धमधा, पाटन, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, नवागढ़ (बेमेतरा), मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, गंडई, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, डोंगरगांव, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, केशकाल, फरसगांव, बस्तर, अंतागढ़, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, मल्हार, पथरिया, सरगांव, लोरमी, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, बलौदा, खरौद, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, किरोड़ीमल नगर, लैलुंगा, पुसौर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा, कुनकुरी, कुसमी, रामानुजगंज, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, भटगांव, जरही, विश्रामपुर, झगराखंड, खोंगापानी और नई लेदरी नगर पंचायत आदि शामिल हैं।






अन्य सम्बंधित खबरें