बसना : बंसुला स्कूल में वैदिक विधि से मनाया गया प्रवेश उत्सव - CG Sandesh

बसना : बंसुला स्कूल में वैदिक विधि से मनाया गया प्रवेश उत्सव

शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में संयुक्त रूप से प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के सयोजक एवम् सेवा निवृत्त प्रधान पाठक देवचंद नायक जी उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं गायत्री माता की पूजन कर वैदिक विधि से मंत्र उच्चारण के साथ बच्चों का प्रवेश उत्सव मनाया, इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों का तिलक एवं कलावा बांधकर स्वागत किया गया और साथ में गणेश एवं पुस्तक वितरण किया गया। 


जिसमें कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के बच्चे उपस्थित थे।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधी जन्मजय साव, शौकीलाल बारिक, संकूल समन्वयक गोवर्धन डडसेना,समिति के पदाधिकारी, तथा अनेक पालक गण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक दिनेश डडसेना, प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, राजेश भोई, राजेश साव, सुजाता प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू,,पुस्पाजली, चमेली सागर का विषेष योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें