पटेवा : सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल - CG Sandesh

पटेवा : सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदौली के पास NH 53 रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. घटना 30 जून की है. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 3 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है.

मर्ग जांच में पाया गया कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MP 5142 को ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल में सवार दुर्गेश कुमार साहू एवं मोटर सायकल के पीछे बैठे कृष्णा सोनवानी को चोटें आई थी.

उन्हें ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा में भर्ती कराया गया था, जहाँ ईलाज दौरान दुर्गेश कुमार साहू की मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279,337,304ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें