सरायपाली : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षार... - CG Sandesh

सरायपाली : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

3 जुलाई को कुमारी धनेश्वर भास्कर जनपद पंचायत सरायपाली के नेतृत्व में शासकीय उच्च प्राथ. व प्राथ. शाला सिरपुर के प्रागण में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पौधा रोपण किया गया। जनपद पंचायत के अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि वृक्ष है तो कल है वृक्ष हैं तो जल हैं। जल ही जीवन हैं, वन हैं तो जीवन हैं। भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री विश्व के महानायक नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश व्यापी व विश्व व्यापी आव्हान कर भारत सहित सारे संसार, समूचे दुनिया को मां के नाम पर एक पौधा रोपण का आग्रह किया। जिसके परिपालन में शास.प्राथमिक शाला सिरपुर तथा उच्च प्राथमिक शाला सिरपुर के प्रांगण में जामुन, करौंदा, कटहल, आंवला, बेल, निंबू, आम आदि फलदार एवं छायादार पौधों का पौधा रोपण किया गया। शाला परिसर में अतिथियों के आगमन पर विद्यार्थियों एवं शाला परिवार के द्वारा अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, बी.आर.सी.सी. सतीश स्वरूप पटेल,धनेश्वर भास्कर, शारदा तिवारी,नरेश तिवारी, उपेन्द्र साहू, सिमरन सलूजा, केशव साहू, प्रमोद भोई, सूरज नायक, पिंटू साहू, दयानिधि जाल, ,पवित्र कुमार सिदार, धरणी धर पटेल, देवानंद पटेल, राजाराम पटेल, गिरिजा नन्द पटेल, सुन्दर सिंह कश्यप, पंचानन साहू, हेमलता निराला, अजीत भोई एवं तोषराम यादव का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं शासकीय प्राथमिक शाला सिरपुर के प्रधान पाठक राजा राम पटेल ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें