सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली स्कूल में न्यौता भोज आयोजित
सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में दिलीप नायक एवं श्रीमती सुलोचना नायक व्याख्याता शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कन्या सरायपाली द्वारा बच्चों को न्यौता भोज दिया गया।
शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में न्यौता भोज कार्यक्रम में विशेषकर कन्या सरायपाली संकुल के प्राचार्य श्री जे के बुडेक, संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद सुरेश भोई, प्रधान पाठक किरण नेताम,शिक्षक कमलेश निराला और राजेश प्रधान उपस्थित रहे। शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली के समस्त छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने डी के नायक एवं श्रीमती सुलोचना नायक का आभार प्रकट किया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें