बसना : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दो महिलाओं ने दर्ज करायी FIR - CG Sandesh

बसना : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दो महिलाओं ने दर्ज करायी FIR

दहेज़ के नाम पर प्रताड़ित करने के आरोप में दो अलग-अलग गाँव की महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

बसना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी शादी प्रदीप सोनी से हुई है. वह दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप सोनी के खिलाफ भादवि की धारा 498 ए के तहत अपराध कायम किया है.

इसी तरह दूसरी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी शादी डिगेश साव से हुई है. पीड़िता को दहेज़ के नाम पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया जाता है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति डिगेश साव एवं 02 अन्य के खिलाफ 498 ए, 34 भादवि के तहत अपराध कायम किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें