सरायपाली : संजीवनी 108 स्टाफ की सूझ-बूझ ने बचाई हादसे में घायल व्यक्ति की जान
आपातकाल में सेवा प्रदान करने वाली संजीवनी 108 स्टाफ की सूझ-बूझ ने एक मरीज की जान बचाई. बताया गया की 4 जुलाई को सुबह स्थल बोंदा (सरायपाली) के पास व्यक्ति बाइक से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया था. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी.
घटना की सुचना मिलने पर संजीवनी 108 के स्टाफ EMT धर्मेंद्र जायसवाल और पायलट चूड़ामणि साहू घटना स्थल पहुंचे. जहाँ मरीज की स्थिति को देखते हुए ERCP की मदद ली और प्राथमिक उपचार करते हुए उसे सरकारी अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया.
संजीवनी 108 की टीम द्वारा 24 घंटे एमरजेंसी सेवा प्रदान की जा रही है. जो आपातकाल में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें