सरायपाली : धान बुआई के दौरान मारपीट, महिला ने दर्ज करायी शिक... - CG Sandesh

सरायपाली : धान बुआई के दौरान मारपीट, महिला ने दर्ज करायी शिकायत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदा में खेत में धान बोआई के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ग्राम बोंदा निवासी बसंती साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसके पिताजी लोग 3 भाई थे. बसंती के पिताजी बड़े हैं. बसंती अपने मां बाप की इकलौती लड़की है.

मां सावित्री बाई के नाम पर ग्राम बोंदा में कृषि भूमि खसरा नं. 256 रकबा 1.10 हेक्टेयर जमीन है. इकलौती लड़की होने के नाम से उक्त जमीन पर बसंती काश्तकारी करती है. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान बोआई हेतु ग्राम मोहंदा से गुणसागर साहू के ट्रेक्टर को किराये से जोताई हेतु 6 जुलाई को सुबह 9 बजे लाकर खेत की जुताई करवा रहे थे. 

उसी समय बसंती के चाचा के लड़के बृजमोहन साहू, वृंदावन साहू एवं तोषकुमार साहू तीनों जमीन हमारा है क्यों जोताई बोआई करवा रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ में रापा (फावड़ा) लेकर खेत में आए और ट्रेक्टर के सामने आकर खड़े हो गए तथा जान से मारने की धमकी देकर ट्रेक्टर के टायर को वृंदावन ने फावड़ा से मारा, जिसे ट्रेक्टर चालक गुणसागर साहू व वहां पर उपस्थित जितेंद्र साहू, शंकर लाल साहू, विजय कुमार साहू मना किये तो तीनों आवेश में आकर एकराय होकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये.

वृंदावन साहू, बसंती के पति विजय साहू के गले को पकड़कर दबा दिया था. मारपीट करने से विजय साहू, ट्रेक्टर चालक गुणसागर साहू, बसंती के भाई जितेंद्र साहू, शंकर लाल साहू को चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बृजमोहन साहू, वृंदावन साहू, तोष कुमार साहू के खिलाफ 115-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें