बसना : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 33 मरीजों को दिया गया मनो ... - CG Sandesh

बसना : मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 33 मरीजों को दिया गया मनो सामाजिक परामर्श

8 जुलाई 2024 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम फिक्स डे शिविर बसना जिला महासमुन्द में डॉ पी कुदेशिया सीएमएचओ, नीलू घृतलहरे डीपीएम एनएचम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में फिक्स डे निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया 33 मरीज को निःशुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया. 

सभी को नियमित दवाई लेने, आपसी समन्वय स्थापित करने, तनाव प्रबंधन के लिए योगा, ध्यान , नियमित व्यायाम करने की सलाह दिया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना बीएमओ डॉ नारायन साहू , बीपीएम ढोलचंद नायक डॉ पंडा सर एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता व टीम उपस्थित हुए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें