CG : छात्रावास अधीक्षक सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथि ... - CG Sandesh

CG : छात्रावास अधीक्षक सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथि जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने छात्रावास अधीक्षक सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथि जारी कर दी है. आचार संहिता के कारण परीक्षा के आयोजन में देरी हुई है. आचार संहिता खत्म होने के बाद व्यापम द्वारा हर सप्ताह परीक्षाओं का आयोजना किया जा रहा है.

छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ‘द’ के 300 पदों के लिए 15 सितम्बर को परीक्षा आयोजित की जाएगी. छात्रावास अधीक्षक श्रेणी ‘द’ की परीक्षा के लिए 6.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें