सरायपाली : ग्राम पंचायत रूढ़ा के युवाओं ने किया वृक्षारोपण - CG Sandesh

सरायपाली : ग्राम पंचायत रूढ़ा के युवाओं ने किया वृक्षारोपण

सरायपाली विकासखंड के ग्राम पंचायत रूढ़ा में मनोज सिदार के नेतृत्व में युवाओं ने वृक्षारोपण किया. वृक्षारोपण कार्यक्रम की कड़ी में पूरे गांव में लगभग 200 पौधे रोपे गए एवं वितरण किया गया. सभी युवाओं ने पेड़ो की नियमित सुरक्षा करने का संकल्प लिया साथ ही सभी ग्रामवासियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया.

इस दौरान नितेश पटेल,पिंटू कुजूर, लूमेश साहू, समीर भोई, सुमित विशाल, कीर्तन पटेल, कुबेर साहू, प्रहलाद, चंदन, होमराज पटेल, मुरलीधर, समीर दास सहित सभी युवाओं की भागीदारी रही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें